लूलिया वंतूर की पोस्ट ने किया धमाका,लिखा, हो गया सलमान खान से ब्रेकअप!

मुंबई,सलमान खान और लूलिया वंतूर के रिलेशनशिप की चर्चा हमेशा होती रही है। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी आईं और कई बार उन्हें साथ में भी देखा गया। हालांकि दोनों में से किसी ने न कभी रिलेशनशिप की बात स्वीकार की और न ही कभी इससे इंकार किया। पहले भी सलमान खान का अफेयर हमेशा चर्चा में रहता आया है। एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि सलमान सिंगल होने की राह पर हैं। जी नहीं, ऐसा हम नहीं, बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर की पोस्ट से लग रहा है। लूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है, जिसे पढ़कर कुछ ऐसा ही लग रहा है। उन्होंने लिखा, शायद जिंदगी की सबसे बड़ी गलती प्यार के लिए सही शख्स की तलाश है। ऐसे इंसान की तलाश मत कीजिए, जिसके साथ आप अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। इससे माना जा रहा है कि सलमान फिर सिंगल हो गए हैं। सलमान खान सोनम कपूर के रिसेप्शन में जैकलीन फर्नांडिस के साथ गए थे, लूलिया वंतूर उनके साथ नहीं थीं। सलमान खान फंक्शन में मीडिया को इग्नोर कर कैटरीना कैफ से बातें करते नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *