इस्लामाबाद, पाकिस्तान के गृह मंत्री एहसान इकबाल को रविवार को एक रैली के दौरान गोली मार दी गई। हालांकि, गोली उनकी बांह में लगी है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नरोवाल शहर के कांजरुर तहसील में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हमलावर ने उन्हें वाहन में बैठते समय गोली मारी। गोली उनके बांह में लगी है। उन्हें घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वह खतरे से बाहर हैं। गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने बताया कि हमलावर की उम्र 20-22 साल है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पाकिस्तान के गृह मंत्री को मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार