सिडनी, गेंद से छेड़छाड़ मामले में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर क्रिकेट से दूर होने के बावजूद भी खुश नजर आ रहे हैं। वह पिछली बुरी यादों को भुलाकर अपना समय परिवार के साथ बिता रहे है। वार्नर ने कहा कि इस विवाद के बाद जिस तरह से उन्हें समर्थन मिला है,उससे वह लोगों के शुक्रगुजार हैं।ऑस्ट्रेलिया के अखबार को दिये साक्षात्कार में वार्नर ने कहा कि क्रिकेट से दूर होने के बाद वह परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा,मुझे लगता है कि जब आप क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो आपकी दिनचर्या क्रिकेट,होटल,बैग पैकिंग और घर आने -जाने के बीच फंसी रहती है। उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता परिवार से जुड़े काम हैं जैसे कि बच्चों को तैराकी सिखाना और जिमनास्टिक कक्षाओं में ले जाना। वार्नर ने कहा,मैं समय का सदुपयोग कर रहा हूं जो उपयुक्त है।उन्होंने कहा मैं उन चीजों को मिस करता था जब बच्चे गेट पर दौड़ते हुए आते हैं और मम्मी और पापा बोलते है लेकिन अब मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं। ’’
क्रिकेट से दूर परिवार के साथ समय बिता रहे वार्नर