दो या अधिक दांत टूटने पर दिल का खतरा अधिक

न्यूयॉर्क, एक अध्ययन में कहा गया है कि अधेड़ उम्र में दो या उससे अधिक दांतों का टूटना दिल की खराब सेहत की गवाही देता है। इस नतीजे पर पहुंचने के लिए विशेषज्ञों ने 45 से 69 साल की उम्र के 61 हजार लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया। यह आंकड़े 1986 से जुटाए जा रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादातर वयस्कों में 32 दांत होते हैं। मगर जिन लोगों के मुंह में प्राकृति रूप से 25 से 32 दांत होते हैं, उनके दो या दो से अधिक दांत टूटने पर दिल की बीमारी का खतरा 25 फीसदी तक बढ़ जाता है।हालांकि विशेषज्ञों ने दिल की बीमारी के कारणों में खानपान, शारीरिक सक्रियता, वजन, हाईपरटेंशन और अन्य रिस्क फैक्टर को भी शामिल किया। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में दांत टूटने और दिल की बीमारी में संबंध के आधार का खुलासा तो नहीं किया है। हालांकि पूर्व में हुए अध्ययनों में विशेषज्ञों ने दावा किया था कि मुंह में संक्रमण होने पर बैक्टिरिया रक्तप्रवाह में शामिल हो जाता है और धमनियों में पहुंचकर दिक्कत शुरू कर सकता है। भविष्य में यही दिल की बीमारी का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों ने इस अध्ययन में ऐसे लोगों को शामिल नहीं किया, जिनका किसी कारण से एक दांत टूटा था। ऐसे लोगों में दिल की बीमारी की आशंका उन लोगों के मुकाबले नहीं थी, जिनके मुंह में प्राकृतिक दांतों की संख्या 17 से कम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *