एक देश एक टैक्स से अब पूरे देश में जल्द चालीस टैक्स – शत्रुघ्न सिन्हा

पटना,भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी से नकदी की वर्तमान समस्या पर बोलते हुए कहा कि एक देश एक टैक्स से अब पूरे देश में जल्द चालीस टैक्स लगेगा। उन्होंने केंद्र सरकार को अलीबाबा और चालीस चोर की संज्ञा दे दी। सिन्हा शनिवार को राष्ट्र मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मंच से पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की। लेकिन बिहारी बाबू ने कहा कि अगली बार उन्हें टिकट मिले या ना मिले, फिर यशवंत सिन्हा की तरफ़ मुख़ातिब होकर कहा, ‘हम तोरा साथ रहब’। उन्होंने यशवंत सिन्हा को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वो कृष्ण के समान हैं और तेजस्वी उनके अर्जुन हैं। बिहारी बाबू के निशाने पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *