नई दिल्ली,सीबीएसई ने नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने के बाद अब परीक्षा के दिन ड्रेस कोड को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा है कि कपड़े ऐसे पहन कर आएं जिसमें किसी भी तरह के बटन नहीं लगे हों। साथ ही धार्मिक परिधान पहनने वाले को 1 घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसकी परीक्षा 6 मई को होनी है। सीबीएसई ने ड्रेस कोड को लेकर एक लंबी लिस्ट बनाई है। दरअसल, पिछले साल नीट एग्जाम के दौरान ड्रेस को लेकर सीबीएसई को कई तरह के विवादों का सामना करना पड़ा था। इन समस्याओं से बचने के लिए इस बार सीबीएसई ने महिला और पुरुष दोनों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है।
यह है ड्रेस कोड
– कपड़े पर किसी तरह के बटन नहीं लगे हों। छोटे बटन से भी बचें’ किसी भी तरह के गहने और सजावटी सामान न पहनकर आएं’
– परीक्षा के दिन जूते पहनकर बिल्कुल न आएं।
– स्लीपर पहन कर आएं’ धार्मिक परिधान जैसे बुर्का, पगड़ी पहनने वाले एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें
नीट परीक्षा में बिना बटन वाले कपड़े ही पहन कर जाएं