8 पिछड़े जिलों के कलेक्टर प्रधानमंत्री को दिखाएंगे, विकास योजना का खाका

भोपाल, नीति आयोग ने मध्य प्रदेश के 8 जिलों को अति पिछड़े जिले की सूची में रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को म प्र के आदिवासी जिले मंडला में पहुंचेंगे। वहां पर मध्य प्रदेश के सभी 8 पिछड़े जिलों के कलेक्टर प्रधानमंत्री को अपनी योजना के बारे में जानकारी देंगे। किस तरह वह अपने पिछड़े जिले को विकसित जिले के रूप में परिवर्तित करेंगे।
नीति आयोग ने अति पिछड़े जिलों की विकास योजना तैयार करने के लिए एक रोड मैप सभी कलेक्टरों को भेजा था। नीति आयोग के रोड मैप के अनुसार कलेक्टर उनका क्रियान्वयन किस तरह से करेंगे। उसके बारे में सभी जिला कलेक्टरों से प्रधानमंत्री बात करेंगे।
मध्य प्रदेश के विदिशा, खंडवा, राजगढ़, छतरपुर, दमोह, गुना, बड़वानी और सिंगरौली जिले के कलेक्टर 24 अप्रैल को मंडला पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री को कलेक्टर विकास योजना के बारे में जानकारी देंगे। पहली बार प्रधानमंत्री 8 जिले के कलेक्टरों से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली सूचना के आधार पर यह कार्यक्रम तैयार किया गया है। 24 अप्रैल के प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के आ जाने से मध्यप्रदेश में जो प्रशासनिक सर्जरी का काम होना था। वह 25 अप्रैल तक के लिए टल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *