ग्वालियर,ट्रेनों में चलने वाले आरपीएफ स्कॉर्ट की वर्दी में स्पाई कैमरे लगाने पर गंभीर रूप से विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अवैध वसूली और अन्य आपराधिक वारदातों से भी राहत मिलेगी। बताया गया है कि यात्रियों की सुरक्षा और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए स्पाई कैम की योजना तैयार की गई है। सिपाही की वर्दी में लगने वाले ये कैमरे कोच में होने वाली हर गतिविधि की रिकॉर्डिग करेंगे और कैमरा किसी को दिखेगा भी नहीं।
कानपुर नई दिल्ली से होगी शुरूआत
कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी में कैमरे का प्रयोग जल्द किया जाएगा। इस ट्रेन में आरपीएफ के छह स्कॉट सिपाही भेजे जाते हैं। प्रयोग के रूप में एक सिपाही को स्पाई कैमरा दिया जाएगा, अगर प्रयोग सफल रहा, तो फिर मुख्यालय को भी इस स्पाई कैमरे से अवगत कराया जाएगा।
क्या होंगी खूबियां
– 12 घंटे लगातार रिकॉर्डिग हो सकती है स्पाई कैमरे में
– 10 मीटर दूरी तक बिल्कुल साफ रिकॉर्डिग
– 32 जीबी की है इंटरनल मेमोरी, स्टोरेज प्रॉब्लम नहीं
– 32 मेगा पिक्सल से कैमरा करेगा साफ रिकॉर्डिग
इनका कहना
स्पाई कैमरे के बारे में अभी विचार किया जा रहा है। हम बोर्ड के सामने
सुझाव भी अगली बैठक में रखेंगे। जिसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
सुनील कुमार सिंह
आईजी आरपीएफ
उत्तरमध्य रेलवे
आरपीएफ स्कॉर्ट की वर्दी में लगेगा स्पाई कैमरा