वार्नर की पत्नी कैंडाइस का खुलासा उनके अपमान का बदला लेने गेंद से की छेड़छाड़,पिता ने स्मिथ की किट गैराज में फेंकी

सिडनी,ऑस्ट्रेलियाई टीम से प्रतिबंधित पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर की पत्नी कैंडाइस ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक नया खुलासा किया है। कैंडाइस ने दावा किया है कि वार्नर ने ‘यह सब’ उनके अपमान का बदला देने के लिए किया था। मुझे ऐसा लग रहा है कि सारी गलती मेरी है और यह बात मुझे परेशान कर रही है। मैच में एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने कैंडाइस के खिलाफ टीप्पणी की थी जिसपर वार्नर भड़क गये थे।
सिडनी में शनिवार को वार्नर एक संवाददाता सम्मेलन में रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि था कि हो सकता है कि वह भविष्य में कभी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नहीं खेल पाएं। उस समय उनकी पत्नी भी वहां उपस्थित थी।
कैंडाइस ने कहा कि वह अपने पति के व्यवहार के लिए कोई बहाना नहीं बना रही हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी जोड़ा कि जितना संभव हो सके, वॉर्नर मेरा और मेरे बच्चों का बचाव कर रहे थे।
कैंडाइस ने कहा कि सजा मिलने के बाद जब वॉर्नर जब घर आए, तो उन्होंने मुझे बेडरूम में रोते हुए देखा। जब वह केपटाउन और पोर्ट एलिजाबेथ में थे तब मैंने खुद को मजबूत बनाए रखा। मैंने वॉर्नर का मनोबल बढ़ाया और कहा कि आप बिल्कुल भी चिंता न करें। मैं पूरी तरह से आपके साथ हूं।
कैंडाइस ने कहा अब मुझे यह कहना होगा कि यह सारा विवाद मेरी वजह से हुआ और जो कुछ भी वॉर्नर ने किया, वह मेरे हुए अपमान के चलते किया।उधर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के पिता पीटर देवेरेक्स स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में फंसे बेटे का समर्थन करते हुए उनकी क्रिकेट किट गैराज में रख दी है। इसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीटर स्मिथ का कहना है कि प्रतिबंध की वजह से अब एक साल तक स्टीव को इसकी जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वायरल विडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि अगले एक साल तक बेटे को इस किट बैग की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस वजह से मैं इसे पैक कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन टेस्ट के दौरान सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़खानी करते पकड़ा गया था। इसकी जिम्मेदारी स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने ली थी। इन तीनों खिलाड़ियों को इसके बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। वहीं बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *