मोदी केयर का लाभ लेने वालों के लिए आधार जरुरी नहीं: जेपी नड्डा

नई दिल्ली,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें भी सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में जनस्वास्थ्य को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई। आयुष्मान भारत के तहत नैशनल हेल्थ प्रॉटेक्शन स्कीम लाई गई,जिसे मोदी सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक माना जा रहा है। इस ओबाम केयर की तर्ज पर मोदी केयर का नाम दिया जा रहा है। आधार की अनिवार्यता को लेकर फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है। बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने विदेशों में रह रहे बुजुर्गों की पेंशन को लेकर आधार नहीं होने पर सवाल उठाए थे। सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आधार की अनिवार्यता का विपक्षी दल कड़ा विरोध कर रहे हैं। इस वक्त में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में आधार अनिवार्यता से छूट जरूर बड़ी पहल है। बता दें कि केंद्र सरकार बार-बार आधार को अनिवार्य करने की बात कह रही है। सुप्रीम कोर्ट में आधार मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा है कि आधार के लिए लिया जाने वाला डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। केंद्र की यह भी दलील है कि सही लोगों के पास सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचे इसलिए आधार जरूरी है। आधार के जरिए फर्जी राशन कार्ड, पेंशन कार्ड बनाने वालों पर नकेल कसी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *