प्रिया वारियर का बालीवुड प्रवेश,रणवीर के साथ करेंगी फिल्म

मुंबई,नसीब कब किसे शोहरत के शिखर पर ले जाएगा, कुछ कह नहीं सकते। रातों-रात नेशनल क्रश बनी इंटरनेट सेंसेशन प्रिया वारियर का ऐसा ही कुछ हुआ। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में दिखाई देंगी। प्रिया देश भर के युवाओं में छाई हुई हैं। करण जौहर को भी प्रिया ने मोह लिया है। प्रिया ने कहा कि रणबीर के साथ फिल्म करने का उनका सपना था। अब यह सपना पूरा होने जा रहा है। ‘सिम्बा’ में प्रिया की भूमिका बहुत बड़ी नहीं है, पर यह फिल्म उनके लिए लॉटरी साबित हो सकती है। 18 वर्षीया प्रिया मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से फिल्मी जगत में पदार्पण करने वाली हैं। इस फिल्म में प्रिया के गीत ‘मणिक्या मलराया पूर्वी’ ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। नैन मटकाने वाला प्रिया का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *