भोपाल, विधानसभा में आज स्कूलों तथा खेल के मैदानों से अतिक्रमण हटाने के लेकर कांग्रेस विधायक केपी सिंह और स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह के बीच हॉट टॉक हो गई। प्रश्नोत्तरकाल के दौरान मंत्री जी ने घोषणा कि प्रदेश भर के स्कूलों एवं खेल के मैदानों से एक महीने के अंदर अतिक्रमण हटवा देंगे। वे विधाकय कुंवर हजारी लाल दांगी के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। मंत्री जी का जवाब सुनते ही कांग्रेस श्री सिंह ने कहा कि लंबी मत दो, आपको कब्जा हटाने के अधिकार है क्या। जो काम आप चौदह साल में नहीं कर पाए वहीं काम अब एक महीने में कर दोगे। इसके जवाब में श्री शाह ने कहा कि सरकार हम अपने तरीके से चलाते हैं। इससे पहले सत्तापक्ष के विधायक श्री दांगी ने अपने क्षेत्र में स्कूल भवन नहीं होने की समस्या बताते हुए स्कूल भवन स्वीक्रत करने की मांग की। जवाब में श्री शाह ने कहा कि आपके विधानसभा क्षेत्र में चार भवन स्वीक्रत है उसमें से एक आपके यहां के लिए दे देते हैं। जवाब से असंतोष जताते हुए विधायक श्री दांगी ने कहा कि अपने विभाग का बंटाधार कर दिया है। मैं आज के बाद आपसे बात नहीं करुंगा।
लंबी मत दो, कब्जा हटाने का अधिकार है क्या,मंत्री बोले- सरकार हम अपनी तरह से चलाते हैं