बाघ के शिकारी पिता, पुत्र सहित तीन गिरफ्तार-बाघ का कटा हुआ पंजा भी बदामद

मण्डला, वनविकास निगम, वन विभाग की संयुक्त टीम ने शिकार के आरोप में 3 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। यह मामला मोहगांव वन विकास निगम के अंजनिया वन परिक्षेत्र का है, जहां आरोपियों द्वारा बाघ का शिकार कर उसका एक पंजा काटकर दफना दिया गया था। गिरफ्तार किये गये तीन आरोपियों में पिता पुत्र भी शामिल है।प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी अतुल बाजपेई ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ ग्रामीणों द्वारा बाघ का शिकार किया गया है। मुखबिर की सूचना के बाद संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपियों के पास से बाघ का एक पंजा भी प्राप्त हुआ है। आरोपियों द्वारा बताये गए स्थान से बाघ के अवशेष भी बरामद किये गए है।आरोपी आदतन शिकारी बताये जा रहे है और उन्होंने बाघ द्वारा शिकार किये गए मवेशी पर कीटनाशक डालकर बाघ को अपना शिकार बनाया था।बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन शिकारी है और जंगल में छोटे वन्य प्राणियों का शिकार करते थे। पिछले कुछ समय से जंगल में बाघ की आवाजाही देखी जा रही थी। बाघ के डर से इन लोगों ने जंगल जाना बंद कर दिया था। जैसे ही बाघ ने एक मवेशी का शिकार किया तो इन्होने उस पर कीटनाशक डाल दिया जिसे खाने के बाद बाघ की मौत हो गई। बाघ की मौत के बाद आरोपियों ने उसका पंजा काटा और बाघ के शव को दफना दिया। कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे ग्राम इमलीटोला से गिरफ्तार किये गए आरोपियों में प्रताप पिता बीगरी उम्र 40 वर्ष, संतू पिता नरबद तेकाम उम्र 60 वर्ष और उसका बेटा ध्रुव सिंह पिता संतू टेकाम उम्र 30 वर्ष शामिल है। बताया जाता है कि जैसे से ही बाघ के शिकार की सूचना मुखबिरों के माध्यम से प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी अतुल वाजपेई को लगी उन्होंनें तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया साथ ही आरोपियों को गिरफ्त में लेनें के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।जैसे ही घटना से से संबंधित मिल रही सूचनाओं की कडिय़ां जुड़ी प्रभारी रेंजर नें कान्हा नेशनल पार्क की टीम,जगमंडल अंजनिया की टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा डाग स्कॉड की मदद से बाघ का कटा हुआ पंजा भी बदामद करनें में सफलता प्राप्त की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *