UP में दिव्यांगों के विशेष विद्यालयों में लिया जाएगा कार्पोरेट सेक्टर का सहयोग

लखनऊ,उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत संचालित बचपन डे केयर सेन्टर तथा समेकित, संकेत, ममता, प्रयास एवं स्पर्श विद्यालयों जैसी विशेष संस्थाओं में किसी व्यक्ति/संस्था/निगम/कम्पनी का कार्पोरेट सोशल रिस्पाॅन्सबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत सहयोग लिये जाने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय का सुचारू रूप से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी। इस कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी उपाध्याक्ष होंगे जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी सदस्य तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। समिति का अध्यक्ष यदि चाहे तो विभाग द्वारा संचालित संस्था के प्रमुख को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में समिति में शामिल कर सकता है।
इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जिला स्तरीय समिति की बैठक हर तीन महीने में होगी, ताकि कार्पोरेट सोशल रिस्पाॅन्सबिलिटी के तहत सहयोग प्रदान करने तथा इसके अन्तर्गत प्राप्त की गयी वस्तुओं एवं सामग्रियों के प्रयोग का अनुश्रवण किया जा सके।
ऐसी सहायता जिसका स्वरूप प्रदेश व्यापी हो उसके लिए निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण की अध्यक्षता में चार सदस्यीय गठित की जायेगी जिसमें प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण द्वारा नामित अनुसचिव स्तर का अधिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी तथा योजना अधिकारी, मुख्यालय सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *