एयर इंडिया के विमानों को सऊदी अरब से उड़ने की इजाजत मिली

वॉशिंगटन,सऊदी अरब ने भारत और इजरायल के बीच एयर इंडिया की उड़ानों को अपने आसमान से गुजरने की मंजूरी दे दी है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात की पुष्टि की है। पिछले दिनों ही इस मंजूरी की खबर आई थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। सऊदी अरब से यह राहत मिलने के बाद तेल अवीव से भारत आना आसान हो सकेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वॉशिंगटन में मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने यह बात कही। हालांकि सऊदी अरब या एयर इंडिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सऊदी अरब इजरायल को एक राष्ट्र के तौर पर मान्यता नहीं देता है। यदि वह इजरायल से 70 साल पुराना एयरस्पेस बैन हटाता है तो यह दोनों देशों के बीच रिश्तों की नई शुरुआत होगी। हालांकि अभी
भले ही दोनों देशों के संबंध बेहतर नहीं हैं। लेकिन दोनों ही देश अमेरिका के करीबी हैं। इसके अलावा दोनों ईरान को अपना प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। पिछले महीने एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए सऊदी अरब होते हुए सप्ताह में तीन उड़ानों की घोषणा की थी। इस पर रियाद के उड्डयन विभाग ने कहा था कि फिलहाल एयर इंडिया की इजरायल जाने वाली उड़ानों को सऊदी अरब के आसमान से गुजरने की इजाजत नहीं दी गई है। अभी इजरायल एयरलाइंस की चार साप्ताहिक उड़ानें मुंबई से तेल अवीव के लिए हैं। ये उड़ानें सात घंटे में तेल अवीव पहुंचती हैं, क्योंकि ये भारत के पूर्वी छोर से होते हुए इथियोपिया जाती हैं और फिर इजरायल पहुंचती हैं। ऐसा इसलिए करना पड़ता है, क्योंकि सऊदी अरब के आसमान से उड़ान भरने की इन्हें इजाजत नहीं है, जो इजरायल के लिए भारत से जाने का सीधा रास्ता है। अब सऊदी अरब से मंजूरी मिलने के बाद भारत और इजरायल के बीच विमान सेवा का सफर दो घंटे से ज्यादा कम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *