बैल गाड़ी में बैठकर आदिवासियों के बीच पहुचें सिंधिया

मुंगावली,उपचुनाव के लिये कांग्रेस की आरे से मोर्चा संभाले सांसद योतिरादित्य सिंधिया अपने दौरे के दूसरे दिन अलग ही अंदाज में दिखाई दिये। सिंधिया ने अपने दूसरे दिन के रोड़ शो की शुरूआत आदिवासी गांव तिनसी से की जिसमें इनके द्वारा बेल गाड़ी का उपयोग किया गया और यह बैलगाड़ी पर बैठकर आदिवासियों के बीच पहुचें जहाँ उपस्थित जनसमूह ने परंपरागत तरीके से सिंधिया का स्वागत किया। वहीं सिधिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि आप मेरे परिवार के सदस्य हो और आपने जो स्वागत किया है वह हमको ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही कहा कि भाजपा के राज में गरीबों को उनका हक नही मिल रहा और आपका हक भाजपा के नेता खा गये। इसलिये आने वाले समय में इनको यहाँ से हराना नही है बल्कि जमानत जप्त करके यहॉ से वापस भेजना है।
निर्दलीय ने थामा कांग्रेस का हाथ:
उपचुनाव के मतदान की तारीख पास आने से पहले सोमवार को कांग्रेस को उस समय ऊर्जा मिल गई जब सांसद सिंधिया का रोड शो अमनचार गांव पहुंचा तो वहाँ पहले से ही निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजकुमार नरवरिया ने सांसद से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस प्रकार इनके कांग्रेस में आने से जो संभावनायें खड़ी हो रही थीं कि कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक लोधी में कुछ सेंध लग सकती है पर इस प्रकार राजकुमार के कांग्रेस में जाने से कहीं न कहीं कांग्रेस ने राहत की सांस ली होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *