वॉशिंगटन,आजकल की लाइफ स्टाइल के कारण बच्चों में मोटापा होना आम बात है। लेकिन आपको पता है कि बच्चे के मोटापे की वजह आपका प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन-डी की कमी भी हो सकता है। जी हां एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान विटामिन-डी की कमी से पीड़ित होती हैं,उनके बच्चों में मोटापा बढ़ने की अधिक संभावना रहती है। शोध में यह खुलासा हुआ कि ऐसी मां की कोख से जन्में बच्चों में विटामिन-डी का स्तर बहुत कम होता है और उनकी कमर चौड़ी होने या छह वर्ष की आयु में मोटा होने की संभावना अधिक होती है। इन बच्चों में शुरुआती दौर में पर्याप्त विटामिन-डी लेने वाली मां के बच्चों की तुलना में दो प्रतिशत अधिक वसा होती है। प्रोफेसर वइया लिदा चाटझी ने बताया कि ये बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं दिखती, लेकिन हम युवकों के बारे में बात नहीं कर रहे,जिनके शरीर में 30 प्रतिशत वसा होती है। उन्होंने बताया कि शरीर में उत्पादित विटामिन-डी का लगभग 95 प्रतिशत धूप से आता है। शेष पांच प्रतिशत अंडे,वसा वाली मछली,फिश लिवर ऑयल,दूध,पनीर,दही और अनाज जैसे खाद्य पदार्थों से मिलता है।
विटमिन-डी की कमी बनती हैं बच्चों में मोटापे का कारण