मुंबई, पिछले साल ऐ दिल है मुश्किल’ में अपनी स्टाइलिश परफॉर्मेंस के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अब फन्ने खां से फैंस का दिल जीतने की तैयारी में हैं। हाल ही में फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने ट्विटर हैंडल पर फिल्म से जुड़ी ऐश्वर्या की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो ब्लैक टॉप पर मिलिट्री जैकेट पहने नजर आ रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक मशहूर गायक की जिंदगी पर आधारित है,जिस एक सिंगर बनने की चाहत रखने वाले लड़के का पिता किडनैप कर लेता है। इस फिल्म से ऐश्वर्या पूरे 19 साल बाद अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इससे पहले सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म ताल में दोनों साथ नजर आए थे। जहां तक फन्ने खां की बात है, तो इस फिल्म से अतुल मांजरेकर डायरेक्शन की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म बेल्जियन फिल्म एवरीबॉडीज फेमस का ऑफिशियल रीमेक है। ये फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट की गई थी। ये फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होनी है।
19 साल बाद फिर मिलेगी ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर की ताल