इंजीनियर की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी,नौकरी मिली नहीं 2 लाख डूब गये

जबलपुर,पढ़े-लिखे बेरोजगार नौकरी पाने के लिये लगातार ठगों का शिकार हो रहे है।। शाईन डॉट कॉम वैबसाईट में इंजीनियरिंग के लिये बायोडाटा समिट करने वाले एक बेरोजगार इंजीनियर ने आवेदन दिया था। उसके मोबाईल पर एक फोन आया कि उसका चयन एक कम्पनी में हो गया है दस्तावेज ईमेल पर मांगे गये और पेटीएम पर १५०० रुपयों का भुगतान भी मंगाया गया। इसके बाद उसे कई किस्तों में टेनिंग दी गई और बाद में नौकरी पाने के लिये २ लाख रुपये भी जमा कराये गये। पैसे डूब गये लेकिन नौकरी नहीं मिली।
अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्भय नगर,अधारताल निवासी २६ वर्षीय आशीष लिल्हारे ने एक लिखित शिकायत की कि उसने शाईन डॉट कॉम वैबसाईट मे साईट इंजीनियरिंग हेतु अपना बायोडेटा सबमिट किया था। २१ फरवरी २०१७ को उसके मोबाईल पर फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राहुल मल्होत्रा बताते हुये स्वयं को एच.आर. ऑफ गोल्बल इंडिया रिकरूटर्स गुडगॉव बताया एवं कहा कि आपने जो बायोडाटा शाईन डॉट कॉम में सबमिट किया था उसके आधार पर आपका चुनाव लार्सन टैब्रो कम्पनी में साईट इंजीनियर के पद के लिये हो गया है, आपको अपने सभी दस्तावेज एवं प्रेसेसिंग फीस १५०० रूपये भेजनी होगी तो उसने अपने सभी दस्तावेज ईमेल कर दिये एवं १५०० रूपये पेटीएम के माध्यम से बताये हुये खाता धारक सत्येन्द्र कुमार के खाते मे जमा कर दिये। इसके बाद उसका टैलीफोनिक साक्षात्कार लिया गया जिसमें उसे पास बताकर सिलेक्ट होना बताया। इसके बाद ईमेल के माध्यम से उससे ट्रेनिंग, ज्वाईनिंग बॉड इत्यादि प्रक्रिया हेतु ८ बार मे कुल १ लाख ९१ हजार ९०० रूपये सत्येन्द्र कुमार के खाते मे जमा करवाये। उसने सभी जमा पर्ची गिरीश सक्सेना के व्हाट्सअप नम्बर पर भेजी, तब से उक्त वाट्सअप नम्बर पर उसकी कई बार बात हुई तथा उसे विश्वास दिलाया गया कि आपने अभी तक जो भी राशि जमा करायी है वह ६ माह मे नौकरी ज्वाईनिंग करते ही वापिस कर दी जायेगी। इसके बाद से एकाउंट खोलने हेतु १५ हजार ५०० रूपये की मांग करते हुये कहा गया कि यह आपकी अंतिम प्रक्रिया है इसके बाद आपको सीधे एयर टिकिट और ज्वानिंग कम्पनी का पता भेज दिया जायेगा, उसने विरोध करते हुये कहा कि अंतिम प्रक्रिया कहते हुये आप अब तक २ लाख रूपये ले चुके हैं, अब पैसे नहीं है, तो उसे धमकी दी गयी कि यदि १५ हजार ५०० रूपये और नहीं जमा कराये तो आपके पूर्व में जमा किये हुये सारे पैसे डूब जायेंगे। उसके द्वारा और रूपये न जमा करने पर उससे संवाद बंद कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी राहुल मल्होत्रा, गिरीष सक्सेना, अमीन शेख एवं हर्षिता दुबे के विरुद्ध धारा ४२०,३४ के तहत मामला दर्ज कर लिया हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *