पीएनबी के शेयर लगातार तीसरे दिन गिरे

मुंबई,नीरव मोदी धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के शेयर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख देखा गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। शुरुआती कारोबार में पीएनबी का शेयर बीएसई और एनएसई पर लगातार तीसरे दिन गिर गया। बीएसई पर यह 3.27 फीसदी गिरकर 124.15 रुपए प्रति शेयर रहा। इसी प्रकार एनएसई पर यह 123.40 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। यह इसका पिछले 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर है। पीएनबी के शेयर्स तीन दिनों में 23.60 फीसदी तक टूट गए। इससे निवेशकों को करीब 9246.19 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 12 फरवरी को पीएनबी का बाजार पूंजीकरण 39178.17 करोड़ रुपए था। वहीं 14 फरवरी को पीएनबी का बाजार पूंजीकरण 35336.70 करोड़ रुपए, 15 फरवरी को 31107.44 करोड़ रुपए औऱ 16 फरवरी 29931.98 करोड़ रुपए घट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *