बेहतर ढ़ांचा मिले तो भारत से भी निकलेंगे चैम्पियन : सानिया

हैदराबाद, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा है कि देश में टेनिस खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं के साथ ही बुनियादी ढांचा भी नहीं है। छह खिताब जीतने वाली सानिया ने कहा, “हमारे पास अच्छा तंत्र नहीं है। अगर छह साल का लड़का या लड़की रैकेट पकड़ना चाहती है तो उसे पता नहीं होता कि क्या करना है। सिर्फ अनुमान लगाया जाता है। इसी कारण हमारे यहां दो दशक में एक चैम्पियन निकलता है। वहीं अगर हमारे पास अच्छा तंत्र होता तो हम हर दो साल में चैम्पियन निकालते।” उन्होंने कहा, “टेनिस दूसरे खेलों की तुलना में काफी कठिन खेल है। मेहनत के लिहाज से नहीं बल्कि पेशेवर खिलाड़ी बनने के लिहाज से। कई लोग आर्थिक सहायता नहीं मिलने से बीच में ही रुके रह जाते हैं।”
टेनिस वैश्विक खेल है, जिसे 200 देश खेलते हैं। इसमें 52 टूर्नामेंट होते हैं। हर सप्ताह एक टूर्नामेंट में आप खेल सकते हैं। सानिया ने हाल ही में फेडरेशन कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। भारतीय फेड कप टीम में अंकिता रैना, करमान कौर थांडी, प्रंजला यादलापल्ली और प्रथना थाम्बोरे थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *