केपटाउन, भारत और द. अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे मैच में कैप्टन कोहली की ‘विराट’ सेंचुरी (160 नाबाद) और शिखर धवन के 76 रन की बदौलत 6 विकेट खोकर 303 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 रन का विशाल लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की। पारी के पहले ही ओवर में ओपनर रोहित शर्मा बिना रन बनाये कगिसो रबादा का शिकार बन गए। उसके बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली ने पारी को संभाल लिया और दोनों के बीच 140 रनों की साझेदारी हुई। शिखर धवन 63 गेंदों पर 76 रन बनाकर ड्यूमिनी का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाये। धवन के आउट होने के बाद कप्तान कोहली का साथ देने आए रहाने भी ज्यादा नहीं चले और 11 रन के निजी स्कोर पर ड्यूमिनी का दूसरा शिकार बन गये। रहाने के बाद हार्दिक पांडया भी 14 रन बनाकर मोरिस का शिकार बने।
एक छोर पर खेल रहे विराट ने अच्छा खेल दिखाया। जिसकी बदौलत उन्होंने इस वनडे सीरीज में अपना दूसरा शतक भी बना लिया। इस मैच में उन्होंने 160 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने तीसरी बार ये स्कोर बनाया है। इससे पहले वनडे सीरीज में उनका अधिकतम स्कोर 183 (पाकिस्तान) और 154 (न्यूजीलैंड) के खिलाफ था। पांडया के बाद आए धोनी ने 10 रन बनाए उन्हें इमरान ताहिर ने कैच कराया। इसके बाद आए कैदार जाधव 1 रन के स्कोर पर पहलुकुवाया का शिकार बने। जबकि कोहली 160 और भुवनेश्वर कुमार 16 रन पर नाबाद रहे।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कभी लगातार तीन वनडे मैच नहीं जीते हैं, लेकिन इस बार विराट एंड कंपनी के पास इतिहास बदलने का सुनहरा मौका होगा।
कोहली की ‘विराट’ सेंचुरी,बनाये 160* टीम इंडिया ने SA को दिया 304 का लक्ष्य