CG में कबीरपंथियों को साधने की रणनीति में जुटी कांग्रेस

रायपुर, एसटी, एससी के बाद अब कांग्रेस कबीरपंथियों को साधने में जुट गई है। इसके लिए 21 फरवरी को संत कबीर स्मारक निर्माण आंदोलन छत्तीसगढ़ नाम की संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज नेता जुटेंगे। इस दौरान भखारा धमतरी में संत सम्राट कबीर साहेब का 221 मीटर उंचा स्टेच्यू निर्माण की मांग की जायेगी। साथ ही एक संकल्प यात्रा के साथ विशाल आमसभा भी होगी। इस आमसभा के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया होंगे। अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया होंगे। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल करेंगे। विशेष अतिथियों में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, चुनाव अभियान समित के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, दुर्ग लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिव डहरिया आदि शामिल होंगे। आमसभा दोपहर 12 बजे कबीरपंथियों की उपस्थिति में नगर में संकल्प यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा भखारा के कोलियारी मोड़ से हाईस्कूल के बाजू में स्थित रामलीला मैदान तक निकाला जायेगा। इसके बाद रामलीला मैदान में सभा होगी। आयोजन समिति के संस्थापक प्रेमलाल सोनी ने कहा कि हमने विश्व में सबसे उंचा कबीर साहेब का स्टेच्यू बनाने की मांग शासन से लगातार करते आ रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर हमने आंदोलन का निर्णय लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *