लखनऊ,मनोज कुमार त्यागी सहायक विकास अधिकारी (पं0) व प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी महराजगंज, पंचायती राज निदेशालय में सबद्धीकरण के दौरान 14वे वित्त आयोग के अंर्तगत निस्पादन अनुदान की धनराशि के आवंटन के कार्य में अपात्र ग्राम पंचायतों के चयन में सहभागिता किये जाने व विभागीय दायित्वों को सही ढंग से निर्वहन नहीं किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।यह जानकारी निदेशक पंचायती राज आकाश दीप ने दी। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार त्यागी के विरुद्ध अनुशासानिक कार्यवाही के प्रकरण में जांच कार्यवाही पूर्ण करने हेतु उ0प्र0 सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली में निहित प्राविधानों के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में जांच अधिकारी द्वारा नियमानुसार जांच कार्यवाही पूर्ण कर अपनी विवेचनात्मक जांच आख्या एक माह में निदेशालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। निलम्बन काल में मनाज कुमार त्यागी, सहायक विकास अधिकारी (पं0) जिला पंचायत राज अधिकारी महराजगंज के कार्यालय से सबद्ध रहेंगे।
महराजगंज के प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी निलम्बित