धुंए और धुंध में डूबा भोपाल, स्थिति दिल्ली से भी बदतर

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का आधा हिस्सा धुएं और धुंध में डूबा रहा। भानपुर खंती में लगी आग के बाद पुराने शहर में धुंआ छा गया। धुंए के जहरीला होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। भानपुर खंती को नगर निगम ने 23 जनवरी को बंद कर दिया था। यहां लगी आग पर काबू पाने के लिए 20 से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह अचानक खंती में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। हालात इस कदर बदतर हो गए कि यहां कचरे में लगी आग से निकल रहे जहरीले धुंए ने आसपास की रहवासी कॉलोनी के अलावा पुराने शहर के बड़े हिस्से को भी अपनी जद में ले लिया। जहरील धुंए की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, हालात बिगड़ने के बाद नगर निगम का अमला हरकत में आया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *