गुजरात के मदरसे में पढ़ाई जा रही है संस्कृत और वैदिक मंत्र

अहमदाबाद, गुजरात के बड़ोदरा में मुस्लिमों द्वारा संचालित एक मदरसा ऐसा है, जहां पर हिंदू और मुस्लिम छात्र एक साथ पढ़ते हैं| यहां पर उर्दू, अरबी, फारसी एवं संस्कृत भाषा में भी पढ़ाई कराई जाती है. स्कूल में वैदिक मंत्रों के श्लोक भी समय-समय पर गूंजते हैं.
मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी कि इस स्कूल में संस्कृत भी शुरू की गई है. यहां पर 348 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं| इनमें से 146 छात्राओं ने संस्कृत विषय को चुना है. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि 146 छात्राओं में केवल 6 छात्राएं हिंदू हैं. बाकी सभी मुस्लिम छात्राएं हैं, जो संस्कृत भाषा का अध्ययन कर रही हैं.
यहां के मुस्लिम शिक्षक उन्हें संस्कृत पढ़ाते हैं. आबिद अली और मोइनुद्दीन 1998 से यहां पर पढ़ा रहे हैं. इस स्कूल के प्रिंसिपल एम एम मलिक के अनुसार स्कूल की स्थापना के साथ से ही यहां पर संस्कृत विषय पढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नौवीं और दसवीं में किसी एक भाषा को चुनना अनिवार्य होता है. इसमें फारसी, उर्दू, अरबी तथा संस्कृत में से कोई भी एक भाषा में पढ़ाई की जा सकती हैं.सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि यहां की मुस्लिम छात्राएं संस्कृत को बहुत शौक से पढ़ती हैं. वेद पढ़ने श्लोकों का उच्चारण करने में उन्हें आनंद की अनुभूति होती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *