मुंबई, जनवरी वायदा की एक्सपायरी वाले दिन बाजार में चली आ रही शानदार तेजी पर ब्रेक लगा। गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए शीर्ष स्तर पर बंद हुआ। पीएसयू बैंकों, रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, पावर, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में हुई बिकवाली गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 111 अंकों की गिरावट के साथ 36,050 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 16 अंकों की गिरावट के साथ 11,070 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 135 अंकों की गिरावट के साथ 17,841 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 133 अंकों की गिरावट के साथ 19,342 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मिश्रित रुख के साथ हुई। सेंसेक्स सुबह 46.75 अंकों की तेजी के साथ 36208.39 पर खुला और 111.20 अंकों या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 36,050.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,247.02 के ऊपरी और 35,823.35 के निचले स्तर को छुआ। इसी तरह निफ्टी सुबह 10 अंकों की तेजी के साथ 11,096 पर खुला। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,096 के ऊपरी और 11,009 के निचले स्तर को छुआ।
गुरुवार के कारोबार में यूपीएल, एसबीआई, अरविंदो फार्मा, अदानी पोर्ट्स, डॉ रेड्डीज, हीरो मोटो और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए जबकि इंडियाबुल्स हाउसिंग, आईसीआईसीआई बैंक, गेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, वेदांता, कोल इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयर उछलकर बंद हुए हैं।
बाजार की तेजी पर ब्रेक सेंसेक्स 111 अंक गिरकर 36,162 पर बंद