795 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक,44 को जीवन रक्षा पदक अवार्ड

नई दिल्ली, इस वर्ष गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कुल 795 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए हैं। 107 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक, 75 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 613 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए हैं। 107 वीरता पुरस्कारों में से 66 जम्मू और कश्मीर के लिए, 35 उग्र वामपंथ प्रभावित क्षेत्रों के लिए और 3 पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए हैं। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में से 38 पुलिसकर्मी जम्मू-कश्मीर पुलिस, 35 सीआरपीएफ और 10 छत्तीसगढ़ के हैं। इस वर्ष भारतीय पुलिस सेवा से 5 अधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्ष विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक और उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पुलिस पदक के संबंध में अत्यंत सख्त चयन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है।

उधर, राष्ट्रपति ने 44 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2017 प्रदान किए जाने को मंजूरी दी है। इनमें से 7 लोगों को सर्वोतम जीवन रक्षा पदक, 13 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 24 को जीवन रक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे। 07 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जायेंगे। जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिए जाते हैं जिन्होंने मानवता का परिचय देते हुए किसी दूसरे व्यक्ति की प्राण रक्षा का महान कार्य किया हो। यह पुरस्कार तीन वर्गो – सर्वोतम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक के रूप में दिए जाते हैं। जीवन के हर क्षेत्र के स्त्री और पुरुष, दोनों पुरस्कारों के पात्र हैं। पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों के तहत पदक, गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र और एकमुश्त नकद पुरस्कार दिए जाते हैं, जिन्हें उन राज्यों की सरकारें प्रदान करती हैं जहां के पुरस्कृत व्यक्ति रहने वाले हैं। इनका विवरण निम्नानुसार है : –
सर्वोतम जीवन रक्षा पदक
1. श्री एफ लालछंदमा (मरणोपरांत), मिजोरम
2. श्री बबलू मार्टिन (मरणोपरांत), मध्य प्रदेश
3. श्री के पुगाजेन्डी (मरणोपरांत), पुडुचेरी
4. मास्टर सुप्रीत राठी (मरणोपरांत), दिल्ली
5. श्री दीपक साहू (मरणोपरांत), मध्य प्रदेश
6. श्री सत्यवीर (मरणोपरांत), दिल्ली
7. श्री बसंत वर्मा (मरणोपरांत), मध्य प्रदेश

उत्तम जीवन रक्षा पदक
1. श्री शेख सलीम गफ़ूर, गुजरात
2. श्री रवि गोर्ले, आंध्र प्रदेश
3. श्री राजेंद्र तुकाराम गुरव, महाराष्ट्र
4. डॉ. सुनीम अहमद खान, जम्मू और कश्मीर
5. श्री बी. लल्तलंगथंगा, मिजोरम
6. श्री लियानमिंगथंगा, मिजोरम
7. मास्टर पंकज महंता, ओडिशा
8. श्री अमीन मोहम्मद, केरल
9. श्री भानु चंद्र पांडेय, महाराष्ट्र
10. श्रीमती रीना पटेल, मध्य प्रदेश
11. श्री सुजन सिंह, हिमाचल प्रदेश
12. श्री सत्येन सिंह, कर्नाटक
13. मास्टर ज़ोनुंतलुआंगा, मिजोरम

जीवन रक्षा पदक
1. श्री हरिओम सिंह बैस, मध्य प्रदेश
2. श्री अबिन चाको, केरल
3. कुमारी ममता दलाई, ओडिशा
4. मास्टर अभय दास, केरल
5. मास्टर चिरायु गुप्ता, उत्तर प्रदेश
6. श्री गायुस जेम्स, अंडमान और निकोबार
7. मास्टर स्टीफन जोसेफ, केरल
8. मास्टर हरिश के. एच., केरल
9. मास्टर निशांत के. यू., कर्नाटक
10. श्री प्रदीप कुमार, दिल्ली
11. श्री सचिन कुमार, उत्तर प्रदेश
12. मास्टर जॉन लालदितसाक, मणिपुर
13. श्री प्रवीण कुमार मिश्रा, मध्य प्रदेश
14. श्री मदन मोहन, पंजाब
15. श्रीमती राजेश्री आर. नायर, केरल
16. श्री नरेंदर, मध्य प्रदेश
17. मास्टर तांबे प्रणय राहुल, महाराष्ट्र
18. श्री सौरभ सिंह राजपूत, मध्य प्रदेश
19. श्री निम्मा वीरा वेंकट रामन, आंध्र प्रदेश
20. कुमारी यामिनी साहू, छत्तीसगढ़
21. श्री प्रभाकर गंगाधर साठे, महाराष्ट्र
22. श्री सुरेंद्र शर्मा, मध्य प्रदेश
23. श्री पुरन मल वर्मा, पश्चिम बंगाल
24. मास्टर जायरेंतलुआंगा, मिजोरम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *