अमरोहा के गजरौला कस्बे से दिल्ली जा रहे पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला कस्बे में दिल्ली जा रही एक बस में यात्रा कर रहे पांच कश्मीरी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वे आपस में कोडवर्ड में बातचीत कर रहे थे। उनका व्यवहार और भाषा बस कंडक्टर और बस में सवार एक पुलिस कर्मी क़ो अजीब लगी। उनकी बातचीत में बार-बार दिल्ली और 26 जनवरी का जिक्र आ रहा था। उन्होंने गजरौला पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद गजरौला एसओ हरपाल सिंह के नेतृत्व में राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पीतलनगरी डिपो की बस की तलाशी के दौरान सभी पांचों युवकों को बस से उतारकर हिरासत में ले लिया। पुलिस उन युवकों को थाने ले जा कर पूछताछ कर रही है। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पुहंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि कल ही दिल्ली पुलिस ने सिमी और इंडियन मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को गिरफ्तार किया है। कुरैशी सन 2008 में हुए गुजरात सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड है। आतंकी हमले के अलर्ट के मद्देनजर दिल्ली और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *