UP के नोएडा में महिला ने 27 म‌िनट में 4 बच्चों को दिया जन्म

नोएडा,यहाँ के जिला अस्पताल में एक महिला ने करीब 27 मिनटों में 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। इनमें से 3 लड़की और 1 लड़का है। मां पूरी तरह से स्वस्थ है। जबकि 2 बच्चों को ऑक्सीजन की कमी व वजन कम होने की वजह से चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया है। नोएडा सेक्टर-126 स्थित रायपुर गांव की निवासी राधा गर्भवती थी। रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सामान्य डिलीवरी के दौरान महिला का बीपी बढ़ गया।
– क्या है मामला
डॉक्टर अर्चना त्यागी का कहना है कि महिला का एक बच्चा उलटा हुआ था, जिस वजह से उसको ऑक्सीजन की कमी हो गई। वहीं एक बच्चे का वजन बहुत कम था। इसलिए उनको चाइल्ड पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि पहले राधा को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहां पर ऑपरेशन की बात कही गई तो उसे परिजन जिला अस्पताल में लेकर आ गए। राधा ने जिला अस्पताल में 9 बजकर 45 मिनट में पहली बच्ची को जन्म दिया। दूसरी बच्ची का जन्म 10 बजकर पांच मिनट पर हुआ। तीसरी बच्ची को 10 बजकर 10 मिनट व चौथे लड़के को 10 बजकर 12 मिनट में जन्म दिया। पहली बच्ची का वजन 1.8 किलोग्राम, दूसरी का वजन 1.75 किलोग्राम, तीसरे बच्चे का वजन 1.75 किलोग्राम और चौथे बच्चे का जन्म 1.4 वजन है। राधा ने कहा कि पहले सेक्टर – 35 स्थित एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहां पर डॉक्टर ने बताया था कि दो बच्चे हैं। हालांकि हम लोग 4 बच्चों के होने से भी बहुत खुश हैं। महिला के पति करण चौहान ने कहा कि इससे पहले भी उनकी 1 बच्ची है। वो 5 साल की है। अब 4 बच्चों के जन्म से वे बहुत खुश हैं। करण माली का काम करते हैं। इस वजह से पैसों की कमी खुशियों के आड़े आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *