कबीर खान ने शाहरुख को किया डायरेक्ट,दुबई के ‘बीमाई गेस्ट’ कैम्पेन के विज्ञापन में दिखेंगे शाहरुख

मुंबई,दुबई के ‘डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड मार्केटिंग’ (दुबई पर्यटन) ने ‘2,0 हैशटैग बीमाईगेस्ट’ कैम्पेन की पहली विज्ञापन फिल्म में कबीर खान ने शाहरुख खान को डायरेक्ट किया। शाहरुख और कबीर ने पहली बार साथ काम किया है। डायरेक्टर कबीर खान ने अपने बयान में कहा, “शाहरुख के साथ काम करने की हमेशा से मेरी इच्छा रही है, हर शॉट में जो करिश्मा लेकर वो आते हैं, वह वाकई सराहनीय है, जबकि दुबई मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है। हमने दुबई के सार, खूबसूरत जगहों और मेहमानों के ख्याल रखने को बखूबी दिखाने की कोशिश की है।” विज्ञापन फिल्म में मशहूर जगहों को फिल्माया गया है, जिसमें लेगोलैंड दुबई और बॉलीवुड पार्क्‍स दुबई शामिल है। दुबई के ‘कॉर्पोरेशन फॉर टूरिज्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग’ (डीसीटीसीएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसाम काजिम ने कहा कि शाहरुख की तरह करिश्माई, वैश्विक अपील वाला कोई नहीं है, क्योंकि वो दुबई को सच में अपना दूसरा घर समझते हैं। इस शानदार शहर को बेहद पसंद करने वाले शाहरुख ने कहा, “पिछले साल मैंने दुबई टूरिज्म की इस शानदार साझेदारी के तहत दुबई की झलक दिखाते हुए ‘बी माई गेस्ट’ के जरिए दुनियाभर के फैंस को निमंत्रित किया था।” उन्होंने कहा, “इस साल बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक कबीर खान के साथ हम नई जगहों और आकर्षक चीजों को दिखाने के साथ इस साझेदारी को आगे ले जा रहे हैं, लेकिन इसमें दुबई का सार है, जो वास्तव में इसे एक खूबसूरत जगह बनाता है, जहां पर्यटक महसूस कर सकते हैं कि वो और ज्यादा शानदार ऊंचाइयों और आकर्षक स्थलों का हिस्सा हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *