नईदिल्ली,आम तौर पर जब भी हमें त्वचा से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो हम अनेक प्रकार की क्रीम लगाते हैं। डॉक्टर के पास जाकर दवाइयां लेते हैं लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि केवल नाभि में तेल लगाकर ही बिना पैसै खर्च किए ही साधारण तरीके से त्वचा से जुड़ी परेशानियों से राहत पा सकते हैं। ये त्वचा के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
ज्यादातर लोग कील, मुंहासों की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं लेकिन अब आप बहुत आसान तरीके से कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए रोजाना सोने से पहले और सुबह उठने के बाद नाभि में हल्का सा नीम का तेल लगाएं। जल्द ही आपको मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।
प्रतिदिन रात को सोने से पहले अपनी नाभि में सरसों का तेल लगाने से फटे होंठों की समस्या खत्म होकर होंठ बिल्कुल गुलाबी और मुलायम हो जाते हैं। सर्दियों में ठंडी और खुश्क हवाओं के कारण ज्यादातर लोग रूखी-सूखी त्वचा से परेशान रहते हैं। मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करने के बाद भी कुछ समय में स्किन ड्राई हो जाती है पर नाभि में नारियल का तेल लगाने से यह परेशानी दूर हो जाती है और आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है।
रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नींबू का तेल लगाने से चेहर पर मौजूद सफेद और मुंहासों के दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। नाभि में सरसों का तेल लगाने से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।अगर आपको अपनी त्वचा में निखार लाना है तो रोजाना अपनी नाभि में बादाम का तेल लगाएं। कुछ दिनों में ही आपकी रंगत निखर जाएगी।
नाभि में तेल लगाने से त्वचा होती है ठीक