संक्रांति पर कलेक्टर साहब ने चपरासियों को परोसा भोजन,तिल और गुड़ बांटा

बुरहानपुर, जिला कलेक्टर कार्यलय का रविवार को नजारा कुछ बदला-बदला सा नजर आया यहाँ कलेक्टर दीपक सिंह अपने साथी अधिकारीयों के संग कार्यलय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को खिचड़ी एंव तिल के लडडु और मिठाई परोस रहे थे.दो रोज पहले ही विदिशा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टरों से अपेक्षा की थी की वह संक्रांति के मौके पर कार्यलय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के घर जाकर तिल गुड़ और उन्हें गिफ्ट दे जिसके बाद संक्रांति पर यह दृश्य दिखाई पड़ा. यह पूरा आयोजन सभा कक्ष में था.जहाँ संयुक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के चर्तुथ श्रेणी कर्मचारीयों को निमंत्रण देकर बुलाया और उन्हें अपने हाथो से खाना परोस कर खिलाया गया.कलेक्टर दीपक सिंह ने कर्मचारियों को पहले तो भोजन परोसा बाद में सभी का शॉल व मिठाई से सम्मान किया.इस तरह कलेक्टर के साथ ही जिले के सभी अधिकारियों ने भी भोजन परोसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *