मारुति सुजुकी ने 17,000 तक बढ़ाये वाहनों के दाम

नई दिल्ली,भारत की प्रमुख वाहन बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने कहा कि उसने लागत खर्च में बढ़ोतरी के कारण अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतें 17 हजार रुपए तक बढ़ा दी है। कंपनी ने बताया कि वस्तुओं के दाम बढऩे तथा प्रशासन एवं वितरण खर्च में भी इजाफा होने के कारण उसने विभिन्न मॉडलों के दाम 17 सौ रुपए से 17 हजार रुपए तक बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि वह जनवरी से अपने मॉडलों के दाम बढ़ाने वाली है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों के दाम 01 जनवरी को 25 हजार रुपए तक बढ़ा दिए थे। ह्युंडई मोटर इंडिया, होंडा कार्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी विभिन्न कंपनियों ने भी इस महीने से भाव बढ़ाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *