चीन के भारतीय क्षेत्र में घुसने का वीडियों आया सामने

सियांग,डोकलाम विवाद के बाद लग रहा था कि चीन अपनी बेकार की हरकतों से बाज आ जाएगा। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। हाल के दिनों में एक बार फिर दोनों देशों बीच बार्डर विवाद गहरा गया है। इस बीच बॉर्डर पर चीन की गुस्ताखी का एक वीडियों सामने आया है। पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग सेक्टर में चीनी फौज के साथ सड़क निर्माण की टीम एक किलोमीटर तक अंदर घुस आई थी। इस घुसपैठ की पूरी जानकारी पीएलए और चीनी अधिकारियों को भी थी। हालांकि, भारत के विरोध के बाद चीनी कर्मचारी और सैनिक वापस चले गए थे। एक न्यूज चैनल इस मामले से जुड़ा एक्सक्लूसिव वीडियों है। चैनल के पास मौजूद एक्सक्लूसिव वीडियों में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि भारतीय क्षेत्र में एक बोल्डर बैरिकेड बनाया गया था। भारतीय सेना ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोका और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ।
भारतीय सेना ने चीनी फौज को वापस लौटने को कहा और ये स्पष्ट किया कि वे भारत-चीन के बीच इस विवाद को शांतिपूर्वक हल करना चाहते हैं। हालांकि पीएलए ने पीछे हटने से इनकार करते हुए कहा कि वे तब तक वापस नहीं जा सकते हैं, जब तक उन्हें उच्च अधिकारियों से आदेश नहीं मिलता। यह पहली बार नहीं है जब चीनी अधिकारियों ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की कोशिश की है। मैकमोहन रेखा के पास अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में कई बार घुसपैठ का प्रयास होता रहा है, जिसे स्थानीय लोगों और भारतीय सेना की सतर्कता से रोका जाता है। इसके अलावा पिछले साल जून में भूटान से सटे डोकलाम में चीन के सड़क निर्माण के विरोध में भारतीय सैनिक डट गए थे। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर आ गया था और 73 दिन के बाद मामले को बातचीत से सुलझाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *