अजहरुद्दीन को HCA में प्रवेश नहीं दिये जाने पर विवाद

हैदराबाद,पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को उप्पल में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए)की बैठक में अजहरुद्दीन को प्रवेश नहीं दिये जाने पर विवाद हो गया है। रविवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जी विवेक ने लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में शामिल होने के लिए जब अजहरुद्दीन वहां पहुंचे तो उन्हें बैठक में शामिल नहीं होने दिया। जिसको लेकर वहां मौजूद कई अधिकारियों और सदस्यों ने विरोध भी व्यक्त किया।
पूर्व कांग्रेस सांसद वी. हनुमंत राव, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ए. शिवपाल यादव, पूर्व गेंदबाज़ वेंकटपति राजू समेत अन्य कई सदस्यों ने अजहर को बैठक में शामिल किये जाने की मांग की। इस बैठक में लोढ़ा कमेटी की सभी सिफारिशों को मान लिया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष अजहर ने एचसीए के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था हालांकि, वे अध्यक्ष नहीं बन पाए थे। अजहरुद्दीन साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। अजहर ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वह दस साल तक कप्तान रहे हैं। उसके बाद भी इस प्रकार का व्यवहार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *