केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का यूपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना जाना तय

लखनऊ,केन्द्रीय नगर विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी का उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुना जाना तय हो गया है। उनके नामांकन पत्र के चारों सेट जांच में सही पाए गए हैं। अब औपचारिक ऐलान होना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं किया है। वहीं हरदीप सिंह के चारों नामांकन सेट सही मिले हैं।
केंद्रीय मंत्री पुरी पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के राज्यसभा से त्याग पत्र देने से खाली हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी हैं। मनोहर पार्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री हैं। मनोहर पार्रिकर ने गोवा का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। हरदीप सिंह पुरी भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं। वह संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत सरकार के प्रतिनिधि भी रहे हैं। राज्यसभा की खाली सीट के लिए पांच तक नामांकन होना था। पुरी ने तीन जनवरी को नामांकन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की उपस्थिति में हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *