राज्यसभा में बुधवार को पेश होगा तीन तलाक बिल, विपक्ष ने की बैठक

नई दिल्ली,मुस्लिम समाज में प्रचलित तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकारु द्वारा लाया गया विधेयक लोकसभा में पास हो चुका है। अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। केंद्र सरकार बुधवार को यह बिल राज्यसभा में पेश करेगी। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद सदन में बिल पेश करेंगे। इस बीच विपक्ष ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन कर इस मसले पर विचार-विमर्श किया।
यह विधेयक पिछले सप्ताह ही लोकसभा में पास हुआ है। हालांकि विपक्ष ने विधेयक को स्टैंडिंग कमेटी को भेजने की मांग की थी। भाजपा ने इस मुद्दे पर बुधवार को संसदीय दल की बैठक भी बुलाई है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने मंगलवार को तीन तलाक बिल के बारे में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है तीन तलाक गैरकानूनी है। लोकसभा में इस बिल को पास कर चुके हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि राज्यसभा में भी बिल जल्द पास होगा। कांग्रेस सहित सभी पार्टियों बातचीत जारी है। इस बिल को लेकर अगर कांग्रेस लोकसभा में सब कोई अमेंडमेंट प्रेस नहीं किया। वही रवैया राज्यसभा में भी अपनाना चाहिए। राज्यसभा में बिल होने के चलते भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप भी जारी किया हुआ है। इसी बीच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कहा है कि अगर बिल राज्यसभा से भी पास होता है, तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष की ओर से कई तरह के सवाल और आपत्ति उठाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *