मराठी फिल्म ‘आपला मानुष’ का पहला लुक आया,अजय देवगन व नाना पाटेकर का दिखा अलग अंदाज

मुंबई,अपनी मराठी फिल्म ‘आपला मानुष’ का पहला लुक अभिनेता अजय देवगन ने साझा किया। सतीश राजवाड़े निर्देशित इस फिल्म में सुमीत राघवन और इरावती हर्षे भी हैं। फिल्म ‘आपला मानुष’ अगले साल नौ फरवरी को रिलीज होने की उम्मीद है। मराठी फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर एक आम आदमी के रूप में तूफानी रात में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। अजय ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “और यह रहा। हमारी मराठी फिल्म ‘आपला मानुष’ का पहला लुक। नाना पाटेकर, सतीश राजवाड़े, सुमीत राघवन, इरावती हर्षे, सुधांशु वत्स।” अजय ने एक बयान में कहा, “इतने सालों में मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने मुझे हमेशा प्रशंसकों को और ज्यादा देने के लिए प्रेरित किया है। बतौर निर्माता ‘आपला मानुष’ महाराष्ट्र के लोगों के प्रति आभार जताने के लिए मेरा पहला प्रयास है और मैं उम्मीद करता हूं कि इसे सभी सराहेंगे।” इस फिल्म से वायकॉम 18 भी मराठी फिल्मों में आगाज कर रहा है। सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) अजीत अंधारे ने कहा, “हमने पिछले कुछ सालों में मराठी फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर दर्शक वर्ग को उभरते देखा हैं, यह सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के मामले में ही नहीं बल्कि विभिन्न विधाओं के मामले में भी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *