पूर्व चिकित्सा मंत्री, विधायक राजकुमार शर्मा ने दिया इस्तीफा

जयपुर,राजस्थान विधानसभा में शेखावटी के नवलगढ़ से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक, पूर्व चिकित्सा मंत्री रहे राजकुमार शर्मा ने राज्य में पिछले दिनों दिसंबर और इससे पहले दो बार चली डॉक्टरों की हडताल के दौरान बिगड़ी प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में हुई कुछ बीमारों की मौतो के बाद सरकार के चिकित्सा महकमे के मंत्री कालीचरण सराफ, सरकार को समय रहते डॉक्टरों की हडताल खत्म नहीं करा पाने के कारण बीमारों को सरकारी अस्पतालों में इलाज ना मिल पाने, कुछ मरीजों की मौतो का दोषी मानते हुए आज विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदन में जाकर विधायक पद से अपना इस्तीफा सौपा दिया। इस्तीफे में सरकार को पूरा फेलियर और मंत्री का नैतिकता के आधार पर इस्तीफा ना देने का हठधर्मी बताते हुए जनता का दोषी माना।
मेघवाल ने की पुष्टि :- विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भी विधायक राजकुमार शर्मा के इस्तीफे की भी पुष्टि करते हुए कहा कि विधायक महोदया ने अपनी पीडा का इजहार इस्तीफे में किया है विधायक की पीड़ा में समझ सकता हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *