कटरीना ने छोड़ी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’,फिल्म के लिए नहीं दे पा रहीं थीं डेट्स

मुंबई,शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ ने छोड़ दी है! बताया जा रहा है कि कटरीना के पास इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं थीं। इस फिल्म का डायरेक्शन शेष नारायण सिंह कर रहे हैं और फिल्म का फर्स्टलुक 18 अक्टूबर, 2017 को रिलीज़ किया गया था।बता दें कि इस समय कटरीना आनंद एल रॉय की फिल्म में व्यस्त हैं जिसमें शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा कटरीना के एक और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसका डायरेक्शन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कटरीना वास्तव में इस फिल्म को करना चाहती थीं। इस फिल्म में उनका किरदार उत्तराखंड की एक वकील का था लेकिन डेट्स नहीं होने का कारण उन्हें यह प्रॉजेक्ट छोड़ना पड़ा। इस रोल के लिए उन्हें छोटे शहर की लड़की जैसा लुक लेना पड़ता और उत्तराखंड में बोली जाने वाली भाषा का उच्चारण सीखना पड़ता। यह सब करने के लिए कटरीना को काफी समय की जरूरत थी। इसलिए कटरीना ने फिल्म के शुरुआती चरण में ही खुद को इससे अलग कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *