दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमानों का आवागमन रुका

नई दिल्ली,सर्दी के मौसम ने दिल्ली-एनसीआर में रविवार को घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा है। कोहरे के चलते दृश्यता इतनी कम हो गई कि दिल्ली आने वाली 10 फ्लाइट्स का रास्ता बदलना पड़ा है। घने कोहरे के चलते उड़ान भरने में इतनी परेशानी हो रही है कि दिल्ली आने और यहां से जाने वाली 11 फ्लाइट्स की यात्रा फिहलाल रोक दी है। अगले दो दिन भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, व पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी व न्यूनतम 32 फीसदी दर्ज की गई। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट की संभावना है। जिससे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान व दिल्ली में कहीं-कहीं शीत लहर चलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 22 के आसपास व न्यूनतम तापमान 6-7 के बीच बना रहेगा। नए साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *