न्यूजीलैंड में नये साल का आगाज.ऑकलैंड में मना शानदार जश्न

वेलिंगटन,भारत में नववर्ष-2018 का जश्न रात 12 बजे शुरू होगा। लेकिन, दुनिया के कई देशों में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड उन चुनिंदा देशों में से एक है, जहां सबसे पहले नए साल का स्वागत किया गया। आसमान में जोरदार आतिशबाजी देखने को मिली। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से शानदार तस्वीरें आई हैं। यहां लोगों ने सडक़ों पर निकलकर नए साल का जश्न मनाया। नए साल के स्वागत से पहले ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सिडनी हार्बर पर शानदार आतिशबाजी की गई। ऑस्ट्रेलिया में लोग मस्ती के मूड में हैं। यहां नए साल के जश्न की खास तैयारियां की गई हैं। आतिशबाजी पहले से शुरू हो गई और काफी देर तक जारी रही। इस दौरान लोग अपने कैमरों में इस शानदार नजारे को कैद करते नजर आएं। दुनिया में सबसे पहले नया वर्ष सामोआ आईलैंड में मनाया जाता है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड में भी यह पहुंचता है। भारत की अपेक्षा कुछ देशों की टाइमिंग में लगभग आठ घंटे का अंतर है। यही कारण है कि वहां भारतीय समय के अनुसार करीब चार बजे नए दिन का आगाज हो जाता है। न्यूजीलैंड के खूबसूरत शहर ऑकलैंड के स्काई टॉवर में सबसे खास तरीके से नया साल मनाया जाता है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए दुनिया के कई देशों के लोग यहां जुटते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *