मण्डला, कान्हा नेशनल पार्क के किसली रेंज में एक बाघ शावक का शव दो दिन पहले मिला था जिसे पाने के लिए विभागीय टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी कल शुक्रवार को किसी तरह बाघ शावक का शव विभागीय टीम को मिल सका जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसको बाघ शावक को टी17 मुन्ना बाघ ने मारा है।
यह मृतक शावक टी59 बाघिन का शावक है, जो कोपा डबरी कैंप के पास मृत पाया गया। गश्ती दल की निगाह इसके शव पर पड़ी। कान्हा नेशनल पार्क, मंडला के फील्ड डायरेक्टर संजय शुक्ला के अनुसार, टी59 नामक बाघिन कोपा डबरी क्षेत्र में देखी जाती है, इसके दो शावक हैं। इसको मारने के समय बाघिन ने मुन्ना से जमकर लड़ाई की, जिसके चलते मुन्ना भी घायल है और इसका इलाज कान्हा नेशनल पार्क के डॉक्टर द्वारा किया गया। बुधवार व गुरुवार को मृत शावक का शव पाने के लिए विभागीय टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी, क्योंकि शव के पास मुन्ना बैठा रहा। वहीं बाघिन लगातार शव को पाने के लिए संघर्ष करती रही। मुश्किल से टीम ने शव पाया और शुक्रवार को इसका अंतिम संस्कार किया गया।
बाघ शावक की मौत मुन्ना बाघ के हमला करने से हुई थी