दीपिका और रणवीर श्रीलंका में न्यू ईयर मनाएंगे

मुंबई,रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण श्रीलंका में न्यू ईयर मनाएंगे। ये दोनों साथ में नए साल का स्वागत करेंगे। हालांकि पहले खबर थी कि दीपिका इस बार बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मनाएंगी। लेकिन बुधवार रात रणवीर सिंह ने मुंबई एयरपोर्ट से श्रीलंका की फ्लाइट पकड़ ली। दीपिका अभी विएना में हैं। उम्मीद है कि वह जल्द रणवीर सिंह को ज्वॉइन करेंगी। दीपिका और रणवीर ही नहीं, कई और बॉलीवुड स्टार भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विदेश निकल चुके हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ यूरोप में हैं। यह तैमूर का पहला न्यू ईयर होगा, जिसे लेकर सैफ-करीना काफी एक्साइटेड हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका में हैं। ये वहीं नए साल का जश्न मनाएंगे। ये जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौट आएंगे। आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ थाईलैंड में न्यू ईयर मनाएंगे। वहीं अक्षय कुमार पत्नी और बच्चों के साथ अफ्रीका में नए साल का जश्न मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *