जूही-सचिन ने तलाक के लिए बांद्रा के फैमिली कोर्ट में अर्जी दायर की

मुंबई, ‘कुमकुम’ फेम जूही परमार और उनके पति सचिन श्रॉफ की आठ साल की शादी खत्म होने वाली है। दोनों ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी है। तलाक आपसी सहमति से हो रहा है। दोनों की चार साल की एक बेटी है। अब अदालत तय करेगी कि बेटी की किसको सौंपी जाए। हालांकि जूही और सचिन करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और उनकी बेटी जूही के साथ ही रहती है। दोनों ने 2009 में जयपुर में शादी की थी। इन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी सारी कोशिशें असफल रहीं। दोनों की शादी में दरार 2011 में ही आ गई थी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनका रिश्ता ठीक हो गया था। दोनों के अलगाव का सही कारण तो अभी नहीं पता, पर सचिन ने एक बार कहा था कि जूही को बहुत जल्दी गुस्सा आता है और उन्हें जूही की यह आदत अच्छी नहीं लगती। शायद जूही का टेंपर ही उनके अलग होने का कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *