गांधीनगर, गुजरात के नवगठित मंत्रिमंडल में जो 20 मंत्री बनाए गए हैं। उनमें से 18 मंत्री करोड़पति हैं। तीन मंत्रियों पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रियों की औसत संपत्ति 13.46 करोड़ रुपए से ऊपर है। करोड़पति मंत्रियों में 13 मंत्रियों के ऊपर कर्ज भी है। जयेश भाई विट्ठल भाई पर सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपयों का कर्जा है। 20 जो नए मंत्री बने हैं। उनमें नौ मंत्रियों की शिक्षा पांचवी से 12वीं तक है। 10 मंत्री स्नातक और एक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होल्डर है। गुजरात मंत्रिमंडल में सौरभ पटेल की संपत्ति 123.78 करोड़, पुरुषोत्तम सोलंकी की 45.99 और जयेश भाई की संपत्ति 28.53 करोड़ की है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री का नाम बच्चू भाई मगन भाई है। इनके पास कुल 35 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति है।
गुजरात के 90 फ़ीसदी मंत्री करोड़पति,13 मंत्रियों पर कर्ज और 3 पर आपराधिक मामले