सही व्यक्ति मिला तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी – प्रियंका

मुंबई,अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ सीजन 3 समेत दो हॉलीवुड फिल्मों में बिजी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं। क्रिसमस हॉलिडे पर इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा ज़ी सिने अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर दिखाई दीं। 35 वर्षीय इस अभिनेत्री का कहना है कि वह सही व्यक्ति की तलाश में हैं। इसके साथ उनका कहना है कि शादी योजना से नहीं होती।
प्रियंका ने कहा, “शादी योजना से नहीं होती। आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं।”बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पुष्टि की है कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी।
मालूम हो कि, बॉलीवुड अभिनेत्री से ग्लोबल आइकॉन बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर दे रही हैं। फिल्म जय गंगाजल (2016) के बाद उन्होंने कोई भी हिंदी फिल्म साइन नहीं की है। इस साल की शुरुआत में हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आईं थीं। प्रियंका इन दिनों दो और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। वैसे मुंबई एयरपोर्ट पर उनका जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ हो सकता है वह काफी खास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *