सौतन की हत्या कर फरार प्रेमिका पकड़ाई

बिलासपुर, सरकंडा पुलिस को हत्या के बाद करीब तीन महीने से फरार आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर दूसरी महिला को मौत के घाट उतारने का आरोप है। गिरफ्तार की गयी महिला जबड़ापारा की रहने वाली है। घटना के बाद महिला फरार थी। दोपहर को मुखबिर की सूचना पर उसे तारबाहर चौक के पास पकड़ा गया है। सरकंडा पुलिस को महिला की पिछले तीन महीेने से तलाश थी।
तीन महीने से फरार हत्या की सहआरोपी महिला को सरकंडा पुलिस ने तारबाहर क्षेत्र से पकड़ लिया है। गिरफ्तार महिला का नाम आएशा खान है। सरकंडा पुलिस के अनुसार आएशा खान का जबड़ापारा निवासी किन्नू खान से प्रेम संबध था। प्रेम संबध को लेकर किन्नू और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। एक दिन तंग आकर किन्नू ने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी को आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया।
सरकंडा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि घटना करीब तीन महीना पहले की है। घटना के बाद पत्नी को आग लगाकर मारने के आरोप में किन्नू को पकडकर जेल भेजा दिया गया। जबकि फरार महिला की तलाश की जा रही थी। आज मुखबिर से जानकारी मिल कि फरार महिला को तारबाहर चौके के पास बुर्के में एक बच्चे के साथ देखा गया है।
जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचने से मामले की जानकारी तारबाहर पुलिस को दी। दोनों थाने की पुलिस ने आएशा खान को तारबाहर चौक से धर दबोचा। अनिल तिवारी ने बताया कि घटना के बाद आएशा पिछले तीन महीने से फरार थी। फिलहाल आएशा से पूछताछ चल रही है। आएशा के साथ बच्चा कौन और किसका है पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आएशा और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में 302 का मामला दर्ज है। आएशा का प्रेमी इस समय जेल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *