मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक धड़क चर्चा में,मम्मी का मुकाबला कर रही हैं जाह्नवी

मुंबई श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क काफी समय से चर्चा में हैं। यह फिल्म मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। दोनों ही इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जयपुर में हो रही है।फिल्म से जुड़ी दोनों की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों को देखकर जाह्नवी की तुलना उनकी मम्मी श्रीदेवी से भी की गई थी। खूबसूरती के मामले में सच में ही जाह्नवी हुबहू श्रीदेवी लगती हैं, लेकिन इंतजार हो रहा थी उनकी अदायगी का। हालांकि करण जौहर ने अब जो तस्वीर शेयर की है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि जाह्नवी एक्टिंग के मामले में भी अपनी मम्मी की तरह की काफी प्रतिभाशाली हैं। इस तस्वीर में जाह्नवी और ईशान काफी गंभीर सीन देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर ये भी साफ जाहिर हो रहा है कि फिल्म सिर्फ रोमांस ही नहीं, फाइट, सस्पेंस और ड्रामा से भी पूरी तरह जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *